जनगणना 2026 की तैयारी तेज, खूंटी में डाटा संकलन को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण

खूंटी में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. अधिकारियों ने डाटा संकलन और सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

खूंटी: अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी सुषमा लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए डीआरडीए सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय नई दिल्ली से संयुक्त निदेशक और नोडल पदाधिकारी पूर्णिमा प्रसाद उपस्थित रहीं.

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के सफल संचालन और गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन को लेकर जानकारी दी. जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड के सेतेंग ज्योति बराड़ और श्री प्रवीण कुमार सिन्हा ने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आंकड़ों के संकलन, सत्यापन और संधारण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया.

इस दौरान डीसीएचबी मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से डाटा प्रविष्टि, सत्यापन तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में खूंटी, मुरहू, तोरपा, रनिया, अड़की, कर्रा और खूंटी नगर पंचायत के नामित राजस्वकर्मी शामिल हुए.

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी ने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम और नगर से संबंधित आवश्यक आंकड़ों का संकलन 20 अगस्त 2026 से पांच सितम्बर 2026 तक किया जाएगा. अपर समाहर्ता ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों का महत्वपूर्ण आधार है. सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें.

ये भी पढ़ें- खूंटी में जल योजनाओं को रफ्तार, 1678 स्थानों पर जलापूर्ति योजना का हुआ हैंडओवर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >