कराटे कैंप में सम्मानित किये गये खिलाड़ी

खूंटी में सोमवार को एकदिवसीय कराटे कैंप सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खूंटी. नाजरेथ इंग्लिश मीडियम स्कूल चेरवादाग, कर्रा, खूंटी में सोमवार को एकदिवसीय कराटे कैंप सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कैंप में मुख्य प्रशिक्षक विजय कुमार ने बच्चों को कराटे की बारीकियां सिखाई. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सेरोफिना टोपनो द्वारा जिला कराटे प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सिस्टर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. इसमें हमें पूरी रुचि से भाग लेना चाहिए. खेल से बच्चे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत होते हैं. गोल्ड मेडल पानेवाले छात्रों में तनु हैरेंज, नवीन मिंझ, आर्यन अरेंज अंकित बरला, ऋषभ कैथा, अनुष्का बरला, सपना तिर्की, शिवानी कुमारी, अजीत हेरेंज, आनंदित इरगु, सिल्वर मेडल पाने वालों में अंश हीरो, जिक्र परवीन, अनीश संगा, तनुश्री टोपनो, इंशा माहिरा, सरोज संगा, अभिनय कैथा, सृष्टि टोपनो, आर्यन हेरेंज, महिमा केरकेट्टा, निशा भेंगरा, अंकित कच्छप, नीतिशन संगा, परिधि गुप्ता, ईशा बराईक शामिल हैं. ब्रोंज मेडल पाने वाले छात्रों में पूनम आयुष कुमार नायक रोहन हीरो आराध्या उरांव अंश है. रेंज मनीष व रोशनी हेरेंज, लक्ष्मी कुमारी व आशा धान, मुस्कान हेरेंज व अल्पना टुडू, आयुष कुमार व बड़ाइक, विश्वास हेरेंज, बहादुर हीरो, पुरुषोत्तम महतो, अनुष्का धान, सोनाली सांगा, किरण हेरेंज, सिलस्तीना हेरेंज, आस्था कुमारी शामिल हैं. मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >