धार्मिक व प्रकृति के रमणीय स्थलों पर जुटे लोग

नववर्ष 2026 के पहले दिन लोगों ने अपने परिवार की समृद्धि और खुशहाली के लिए धार्मिक स्थलों मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की.

प्रतिनिधि, बुंडू.

नववर्ष 2026 के पहले दिन लोगों ने अपने परिवार की समृद्धि और खुशहाली के लिए धार्मिक स्थलों मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की. सबसे प्राचीनतम धार्मिक स्थल हाराडीह महामाया मंदिर, शिवालय, महिषवर्धनी माता महिषासुर वध करते मंदिर में सर्वाधिक भीड़ देखी गयी. देवड़ी देवी मंदिर में हजारों की भीड़ रही. पुलिस प्रशासन दिन पर सक्रिय रही. राहे के महेशपुर और बमलडीह स्थित शिव मंदिर, मांझीडीह के राम मंदिर, रानीचुआं, तैमारा भगवान शिव मंदिर, बजरंगबली मंदिर में भी श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी. हेठ बूढ़ाडीह स्थित प्राचीनतम सूर्य भगवान की लोगों ने पूजा-अर्चना कर शांति व समृद्धि की कामना की. बुंडू के सूर्य की मंदिर में सैलानियों की भीड़ उमड़ी. दूर दराज से लोग सूर्य मंदिर का दर्शन करने व पिकनिक मनाने पहुंचे. राज्य का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दशम जलप्रपात में सुबह से ही छोटी-बड़ी हजारों गाड़ियों की भीड़ से जाम लगा रहा. पर्यटक विभाग के पर्यटन मित्रों ने सक्रिय रूप से सैलानियों को खतरे स्थल से बचने के प्रयास में लगे रहे. लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर नववर्ष की बधाइयां दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >