तोरपा व जरियागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक हुई

रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर मंगलवार को तोरपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

तोरपा : रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर मंगलवार को तोरपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा ने की. बैठक में रामनवमी महासमिति के नीरज जायसवाल, दीपक तिग्गा, रुपेश गुप्ता ने बताया कि 24 मार्च को रात में मंगलवारी जुलूस निकाला जायेगा व 27 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी. 28 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. अंजुमन इस्लामिया के सदर अख्तर खान ने बताया कि चांद दिखने पर ईद 20 या 21 मार्च को मनाया जायेगा. सरना समाज की संतोषी तोपनो ने बताया कि 31 मार्च को तोरपा में सरहुल मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. सीओ पूजा बिन्हा ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. बैठक में जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया जॉन टोपनो, मुखिया शिशिर टोपनो, विमला डोडराय, उप मुखिया राजू साहू, संतोष जायसवाल, विनोद भगत, संजय यादव, एमपी सिंह, कैसर खान, दीपक तिग्गा, राधेश्याम भगत, विश गुड़िया, प्रदीप भगत, मार्शल गुड़िया, प्रियंका तोपनो, निशांत जायसवाल, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र मंडल आदि मौजूद थे.

जरियागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक

कर्रा. जरियागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने की. सीओ अन्वेषा ओना ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखें तथा भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनायें. उन्होंने अपवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. ईद पर गोविंदपुर एवं बरवादाग के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की जायेगी. रामनवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा. प्रशासन की ओर से सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस अवसर पर जिप सदस्य जोरोंग आईंद, राहुल केशरी, मुखिया सुनिता चोचा, ग्लोरिया लुगुन, मीना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >