सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर राहे थाना में शांति समिति की बैठक

सोमवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

सोनाहातू/राहे. सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि 20 या 21 मार्च को ईद मनाया जाना है. तथा राहे मसजिद में नमाज पढ़ी जायेगी. सरहुल महोत्सव 21 मार्च को कटियाडीह-राहे से गोमदा तक शोभायात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी को राहे में शोभायात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी और सरहुल जुलूस के दौरान बैरिकेडिंग, आवागमन का रूट डायवर्ट, अतिरिक्त पुलिस बल, चिकित्सा व्यवस्था, महिला पुलिस बल सहित अन्य सुविधा की मांग की गयी. बैठक में शांति पूर्ण वातावरण में पर्व को मानने का निर्णय लिया गया. मौके पर राहे सीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, बीडीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, एसआई एस टुडू, उप प्रमुख उमेश महतो, मुखिया कृष्णा पातर, श्याम सिंह मुंडा, पांडु मुंडा, अमजद अली, कासिम अंसारी, मोईन अंसारी, मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, बिलु ठाकुर, सुरेंद्र प्रजापति, मुकेश बैठा, संतोष बैठा, लहरू महली, सुभाष महतो, अक्षय महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

AKHILESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >