अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें : विधायक

जरियागढ़ मंडा मैदान में शुक्रवार को सरस्वती पूजा समिति जरियागढ़ ने मेला सह रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम

प्रतिनिधि, कर्रा.

सरस्वती पूजा के अवसर पर कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ मंडा मैदान में शुक्रवार को सरस्वती पूजा समिति जरियागढ़ ने मेला सह रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और विशिष्ट अतिथि जरियागढ़ के समाजसेवी द्वारिका केशरी उपस्थित थे. मेला में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि विंध्य वासिनी मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की. कहा कि तोरपा विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनाने में अपना योगदान दें. कार्यक्रम में यंग स्टार क्लब तोरपा के कलाकारों ने रंगारंग हिंदी, नागपुरी, ठेठ और भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमने पर विवश कर दिया. मेले में कई प्रकार के सामग्री की भी खूब बिक्री हुई. मौके पर उपप्रमुख सावित्री देवी, जरियागढ़ मुखिया सुनिता चोचा, बक्सपुर मुखिया पूनम बाखला, उड़िकेल पंचायत मुखिया क्षत्रि हेमरोम, झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती पूजा समिति जरियागढ़ के राहुल केशरी, शंभू शर्मा, संजीव गोप, मोहित कुमार, भोला साहू, अमर गुप्ता, विजय सोनी, विकास कर्मकार, लछुवा होरो, प्रकाश नायक, सुमित गुप्ता सहित अन्य ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >