विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बनायें अभिभावक

विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बनायें अभिभावक

खूंटी : मैट्रिक परीक्षा के बुधवार को जारी होनेवाले रिजल्ट को लेकर मंगलवार को मुरहू के श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर के निदेशक सकलदीप भगत ने ऑनलाइन काउंसेलिंग कर विद्यार्थियों के अभिभावकों से विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बनाने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि हर छात्र में अपनी अलग प्रतिभा होती है. जिसे रिजल्ट के आधार पर नहीं तौलें. बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनायें. उन्होंने विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे अपने पर विश्वास रखें. रिजल्ट मात्र एक दहलीज है. खराब रिजल्ट पर बिल्कुल भी परेशान नहीं हों.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >