तमाड़. पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को सी ग्रुप का मुकाबला एफसी नवाडीह और परासी एफसी के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में परासी एफसी ने एफसी नवाडीह को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की. परासी एफसी की ओर से सुनील मुंडा ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए. वहीं विपक्षी टीम की ओर से हाफ टाइम के बाद जगमोहन मुंडा ने एक गोल किया. इस जीत के साथ परासी एफसी अपने ग्रुप के दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, महावीर और राजेश मुंडा ने किया. मौके पर समिति के हरीश मुंडा, रामेश्वर, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, धीरज हंस सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे. गुरुवार को ग्रुप ए का मुकाबला जूनियर एफसी तमाड़ और एफसी सालगाडीह के बीच खेला जाएगा.
परासी एफसी ने 2-1 से दर्ज की जीत
पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया फुटबॉल लीग का आयोजन.
