पारा शिक्षक का निधन

पारा शिक्षक का निधन

खूंटी : अड़की प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक नोमी प्रमाणिक का मंगलवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. एकीकृत परा शिक्षक संघ की जिला सचिव नेली लुकस ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था.

मानदेय के अभाव में उनकी स्थिति दयनीय थी. उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 अगस्त को भी मुरहू के बिंदादिरी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक समुवेल बोदरा का निधन हो गया था.

वे भी लंबे समय से बीमार थे और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लंबे समय से बीमार थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >