मंदिर के गुंबद पर पंचशूल स्थापित किया गया

प्रखंड के बासकी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा छह फरवरी को की जायेगी.

तोरपा. प्रखंड के बासकी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा छह फरवरी को की जायेगी. इस अवसर पर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पांच फरवरी से शुरू होगा. छह फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा तथा सात फरवरी को पूर्णाहुति की जायेगी. महोत्सव के प्रथम दिन पांच फरवरी को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. यह यात्रा छाता नदी स्थित छठ घाट तक जाएगी, जहां गंगा पूजन के पश्चात कलशों में पवित्र जल भरा जाएगा. इसके बाद कलश यात्रा तोरपा मेन रोड, तपकरा रोड होते हुए पुनः बासकी गांव लौटेगी. कलश कलश यात्रा में 751 महिलाओं के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे. समारोह के पहले दिन वेदी पूजन, पंचांग पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. छह फरवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. महोत्सव के तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है. मंदिर में स्थापित करने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से शिवलिंग लाया गया है. रविवार को विधि-विधान से मंदिर के गुंबद पर पांच शूल स्थापित किया गया. आयोजन समिति के राजनाथ सिंह, शिव कुमार सिंह, एमपी सिंह, राम नरेश सिंह, गोपाल सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रमा महतो सक्रिय हैं.

तोरपा के बासकी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा छह को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >