तमाड़. पंचायती राज विभाग द्वारा तमाड़ प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सशक्त पंचायत नेत्री अभियान विषय पर अंतिम बैच का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शनिवार को समापन किया गया. सुमानडीह पंचायत मुखिया सह मास्टर ट्रेनर अंजना देवी एवं ज्योति दोदराई के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में उलीडीह, उलीलोहर, मारधान भुईयाडीह, तमाड़ पूर्वी, तमाड़ पश्चिमी पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुये. मास्टर ट्रेनर अंजना देवी ने बताया की यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत महिला प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि, नेतृत्व विकास और प्रशासनिक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य, सरकार की योजनाओं, पंचायतों की भूमिका, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण की निगरानी प्रखंड समन्वयक वाजिद अली, बीपीआरसी विशाल कुमार ने किया.
महिला पंचायत प्रतिनिधियों के अंतिम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
पंचायत नेत्री अभियान विषय पर अंतिम बैच का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शनिवार को समापन किया गया.
