शिव मंदिर से प्रतिमा की चोरी से आक्रोश

शरारती तत्वों ने भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा और पीतल का शेषनाग की प्रतिमा की चोरी कर ली.

कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास कारो नदी तट पर स्थित शिव मंदिर से अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा और पीतल का शेषनाग की प्रतिमा की चोरी कर ली. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है. इस संबंध में गुरुवार को जरियागढ़ थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. ग्रामीणों के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे तक श्रद्धालु मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे थे. उस समय मंदिर में सभी प्रतिमाएं और पूजन सामग्री सुरक्षित थी. गुरुवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा और पीतल का शेषनाग गायब थे. खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गये और घटना को लेकर नाराजगी जतायी. ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही जरियागढ़ थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्वों की करतूत प्रतीत होती है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >