नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रविवार को ट्री नाइट फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

रनिया. रनिया के जीइएल चर्च परिसर में रविवार को ट्री नाइट फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 64 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों व कार्यकर्ताओं ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी. शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की जांच करायी. इस अवसर पर ट्री नाइट फाउंडेशन के डायरेक्टर और फाउंडर प्रणीत कुमार तोपनो, डायरेक्टर और को-फाउंडर विजीता तोपनो, दीपक तोपनो, तुरतन होरो, जकरियस लुगुन, अनूप गुड़िया, महिमा बुड़, अस्यान्ती धान, अबीगैल एस्तेर तोपनो, इवान डेनियल तोपनो, मेवेल जोलेन तोपनो, अटल तोपनो, जुसुफ कंडुलना सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >