अंजुमन इस्लामिया व अल मदद कमेटी ने लगाये रक्तदान शिविर

अल मदद कमेटी खूंटी के सहयोग से रविवार को स्थानीय अंजुमन भवन आजाद रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. अंजुमन इस्लामिया खूंटी के तत्वावधान में और अल मदद कमेटी खूंटी के सहयोग से रविवार को स्थानीय अंजुमन भवन आजाद रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने किया. उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान करने से किसी व्यक्ति को असमय मृत्यु से बचाया जा सकता है. अंजुमन इस्लामिया के सदर मो शमशाद अंसारी और सचिव मोहम्मद खालिद हुसैन ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में आगे भी इस तरह के आयोजन किये जायेंगे. शिविर में कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया. उन्हें सदर अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अल मदद कमेटी के अध्यक्ष मो तनवीर खान, तौसीफ खान, आफताब आलम, मजीद हुसैन, अजहर अंसारी, जुनैद अहमद, गुलाम गौस, सोहेल अंसारी सहित अन्य का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >