रायसा जलाशय परियोजना के विरोध में उतरे ग्रामीण, सभा की

डोमा मुंडा की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा की गयी.

बुंडू. भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2010 में रायसा जलाशय परियोजना का कार्य शुरू किया गया था. जो ग्रामीणों के विरोध से बंद हो गया था. इसे पुन: शुरू कराने को लेकर शुक्रवार को सिचाई विभाग से अधिकारियों की टीम आयी, जिसके खिलाफ डोमा मुंडा की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा की गयी. मौके पर भाकपा (माले) एरिया कमेटी सचिव शुकदेव मुंडा ने कहा कि पांचवीं अनुसूची के प्रावधान और पेसा एवं सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर रायसा जलाशय परियोजना नहीं बनाने देंगे. जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा. सभा के अंत में सर्वसम्मति से रायसा जलाशय परियोजना रद्द करने की मांग झारखंड की सरकार से की गयी. प्रतिरोध सभा में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिवजन मुंडा, करम सिंह मुंडा, दुलाल मुंडा, तेयारी मुंडा, पवन मुंडा, देवराज मुंडा, छोटे मुंडा, संबत मुंडा, महावीर मुंडा, गौतम सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा, सुगना मुंडा, एतवा मुंडा, निरंजन लोहरा, जगन मुंडा, सहचरी मुंडा, यशोमती मुंडा, नीलमनी मुंडा, शांति मुंडा, फूलमनी मुंडा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.

रायसा जलाशय परियोजना 2010 में विरोध के बाद बंद हो गयी थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >