सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

तोरपा : थाना क्षेत्र के डांड़ टोली गांव के पास सड़क दुर्घटना में इनोसेंट भेंगरा (30) की मौत हो गयी. इस घटना में आयुष बागे नामक एक अन्य युवक घायल हो गया. दोनों चंद्रपुर गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार उक्त दोनों डांड टोली स्थित अपने गैराज से घर जा रहे थे.

इसी बीच सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गये. दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. जहां इनोसेंट की मौत ही गयी. इनोसेंट घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसके तीन छोटे बच्चे हैं. उसकी मौत से पत्नी व बच्चों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >