दूध, भांग, धतूरा और बेलपत्र से किया बाबा पर जलाभिषेक

जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर शहर के शिवालय सहित अन्य शिव मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.

महाशिवरात्रि पर जिले के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

सुबह से दोपहर तक कतारबद्ध होकर बाबा पर किया जलार्पण

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर शहर के शिवालय सहित अन्य शिव मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम सुबह से ही पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गयी. लोगों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोले शंकर पर जलार्पण किया और पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा. दूध, भांग, धतूरा, बेलपत्र से बाबा भोलेनाथ का भोग लगाया. महाशिवरात्रि को लेकर आम्रेश्वर धाम की विशेष सजावट की गयी थी. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे रहे.

शहर के महादेव मंडा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना किया. महादेव मंडा में भी सुबह से ही भक्त पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन किये. पूजा-अर्चना कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा. महादेव मंडा में भक्तों की लंबी कतार लग गयी. महादेव मंडा प्रबंध समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की गयी थी. प्रशासन भी लगातार निगरानी बनाये रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >