ऋण को लेकर आवेदकों का लिया गया साक्षात्कार

समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक की गयी.

खूंटी. समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक की गयी. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत सावधि ऋण और वाहन ऋण के लिए प्राप्त आवेदन का परीक्षण किया गया. वहीं, आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया. इसमें कुल 75 आवेदक शामिल हुए. आवेदकों में कुल 38 अनुसूचित जनजाति, दो अनुसूचित जाति, 33 पिछड़ी, दिव्यांग और अल्पसंख्यक वर्ग के एक-एक आवेदक शामिल थे. इस अवसर पर समिति ने पात्र आवेदकों का मूल्यांकन किया गया. परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना बेहद कारगर है. इससे वह आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, एलडीएम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >