आरसी चर्च में संत जोसेफ का पर्व मनाया

आरसी चर्च तोरपा में बुधवार को संत जोसेफ का पर्व बाबा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर आरसी चर्च में विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किया गया.

तोरपा. आरसी चर्च तोरपा में बुधवार को संत जोसेफ का पर्व बाबा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर आरसी चर्च में विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किया गया. पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुनी पूर्ति की अगुवाई में मिस्सा संपन्न हुआ. मिस्सा में फादर अनुप गुड़िया, फादर अजित केरकेट्टा, फादर रफायल सोय ने भी साथ निभाया. इस अवसर पर फादर हीरालाल हुनी पूर्ति ने कहा कि संत जोसेफ सब संतों के संरक्षक पिता हैं. वे प्रभु ईशा मसीह के पालक पिता भी हैं. संत जोसेफ ने जीवन में कई जम्मेवारियां उठायी. उन्होंने अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने परिवार में शांति, प्रेम व एकता का संदेश दिया. मौके पर कैथोलिक सभा के अलबिनुस भेंगरा, फूलजेम्स तोपनो, बेनिदिक नवरंगी, पोलिकार्फ, आनंद मसीह तोपनो, बिमला तोपनो, सरोज तोपनो, इग्नोसिया आईंद, सुमन तोपनो आदि उपस्थित थे.

रफायल सोय का हुआ था पहला पुरोहिताभिषेक :

आरसी चर्च तोरपा में सबसे पहला पुरोहिताभिषेक फादर रफायल का हुआ था. वह तोरपा पल्ली के पाटपुर गांव के रहने वाले हैं. फादर रफायल सोय का पुरोहिताभिषेक 29 अप्रैल 1973 को हुआ था. इसके पूर्व पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम रांची में आयोजित होता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >