सिंगल नोडल अकाउंट भुगतान नहीं, परेशानी

खूंटी जिला के सरकारी अस्पताल में सिंगल नोडल अकांउट में राशि नहीं आने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कर्रा. खूंटी जिला के सरकारी अस्पताल में सिंगल नोडल अकांउट में राशि नहीं आने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कर्रा सीएचसी के एकाउंटेंट ने कहा की एसएनए नवम्बर 2025 से लागू हुआ है. तब से सीएचसी के संहिताओं के अलावा किसी भी स्वास्थ्य विभाग कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है. सिंगल नोडल अकाउंट लागू के बाद तकनीकी त्रुटि के चलते भुगतना नहीं हो रहा है. अकाउंट में राशि नहीं आने के कारण कुपोषित बच्चों को भी आहार उपलब्ध कराने में काफी दिक्कत हो रही है. कुपोषित बच्चों का आहार सामग्री और अन्य वस्तुएं उधारी में खरीदारी की जा रही है. उधारी अधिक होने पर दुकानदार भी उधारी देना नहीं चाह रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >