बुंडू में नौ दिवसीय नवरात्रि मेला शुरू

आज से नवरात्रि मेला का शुभारंभ किया गया.

बुंडू. पंच परगना क्षेत्र का सबसे श्रद्धा भक्ति भाव से मानने वाला नौ दिवसीय नवरात्रि मेला सोमवार को श्री श्री राधा रानी मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया गंध दिवस पूजा अर्चना प्रसाद वितरण के साथ आज से नवरात्रि मेला का शुभारंभ किया गया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि मेला को लेकर पंच परगना के अलावा पश्चिम बंगाल उड़ीसा के हरि कीर्तन दल टीम श्री श्री राधा रानी मंदिर परिसर में 24 घंटा 9 दिनों तक हरिकीर्तन भजन गाना प्रस्तुत करेंगे. बुंडू नगर के अलावा आसपास के 84 मौजा में शाकाहारी भोजन का प्रयोग करेंगे. बुंडू बाजार नगर आसपास में मांस मछली अंडा की बिक्री बंद रहेगी. मछुआरों को भी मछली पकड़ने की पाबंदी रहेगी. भिखारी भी नगर में भिक्षाटन नहीं करेंगे. इन परिवारों को श्री श्री राधा रानी नवरात्रि मेला आयोजन समिति की ओर से चावल दाल राशन की व्यवस्था करेगी. मौसी वनी मंदिर के मैदान में नवरात्रि मेला को लेकर झूला सर्कस मीना बाजार और नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों को सजाया गया है. मेले में होनेवाली भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर से महिला और पुरुष पुलिस के जवानों को ड्यूटी में तैनात किये जायेंगे. नवरात्रि मेला आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालु भक्तों और हरि भजन कीर्तन टीम के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है.

श्रीश्री राधारानी मंदिर परिसर में नौ दिनों तक 24 घंटे चलेगा हरिकीर्तन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >