कर्रा. कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में सोमवार को 25 केवी के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने फीता काटकर किया. नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो गयी.
बताया गया कि सिरका गांव का 25 केवी ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब था. इससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अल्बर्ट तिग्गा को दी थी. इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से समन्वय कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया.
नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गयी. ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान पर राहत जतायी.
मौके पर हेरमन बाखला, मंगल लिंडा, बुधवा बाखला, लखन महतो, सागर महतो, सुमन खलखो, नंदू बाखला, बाया संगा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
