बुंडू. सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नया सत्र (2026-2027) का शुभारंभ हो गया. सभी बच्चे नयी कक्षा में जाने पर अत्यन्त उत्साहित दिखे. नवमी कक्षा में 97% अंक लानेवाली पलक गुप्ता और 95% लानेवाली डिम्पल कुमारी ने कक्षा दशम में प्रवेश किया तो उनकी खुशी का अनुभव सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने किया. विद्यालय के निदेशक अली अल अराफत, प्राचार्या तराना बेगम, उप प्राचार्य सोमनाथ रक्षित तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उप प्राचार्य सोमनाथ रक्षित ने बताया कि अभी भी स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ है, लेकिन स्थान सीमित है.
ओके ::: सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में नया सत्र शुरू
सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नया सत्र (2026-2027) का शुभारंभ हो गया.
