तोरपा. न्यू डॉन स्कूल, तोरपा के 16 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है. चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों और स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.
खो-खो अंडर-19 बालक वर्ग में साहिल कोनगाड़ी तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में निधि कुमारी का चयन हुआ है. कबड्डी में अलका निकुंज सुरिन और रश्मि रोज आइंद चयनित हुई हैं. हॉकी में आशीष धान, अनमोल हस्सा, निखिल टोपनो, साहिल कोनगाड़ी, सुमित होरो, पूजा उरांव, दैविक भेंगरा और अतुल चौधरी चयनित हुए हैं.
एथलेटिक्स में निधि, उषा, अदानी, इबा, एकेआर और लक्ष्मी का चयन हुआ है. पीटी शिक्षक एडवर्ड बरला ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन को सफलता का आधार बताया. प्रधानाचार्य सिस्टर सुषमा तोपनो ने शुभकामनाएं दीं.
