नेताजी स्पोर्टिंग ने एफसी परासी को 5-1 से हराया, फाइनल में बनायी जगह

पंचपरगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग सीजन-3 का सेमीफाइनल संपन्न.

तमाड़. पंचपरगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग सीजन-3 के सेमीफाइनल मुकाबले में नेताजी स्पोर्टिंग, चांडिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी परासी को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. मैच में शुरू से ही नेताजी स्पोर्टिंग का दबदबा रहा. नेताजी स्पोर्टिंग की ओर से मधु मुंडा ने दो गोल, दीपक ने दो गोल और बुधेश्वर मुंडा ने एक गोल किया. वहीं एफसी परासी की ओर से एतवा मुंडा ने एकमात्र गोल दागा. मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, महाबीर मुंडा और लुब्रू तांती ने किया. मौके पर पीपीएसए के पदाधिकारी एवं सदस्य निशांत भेंगरा, प्रेम पूर्ति, हरीश चंद्र मुंडा, रितेश गुप्ता, राजेश मुंडा, प्रमिला देवी, सरिता देवी, खुदीराम मुंडा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >