तोरपा की नीलम तोपनो का चयन अंडर 18 इंडिया टीम में

नीलम तोपनो ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

तोरपा. खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के सोसोटोली गांव की होनहार बेटी नीलम तोपनो ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. गांव के साधारण मैदान से खेल की शुरुआत करनेवाली नीलम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार है. उनका चयन भारत की अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है. अंडर 18 महिला एशिया कप के लिए वह भारतीय टीम में शामिल की गयी है. प्रतियोगिता जापान में 29 मई से छह जून तक आयोजित होगी. नीलम फिलहाल भोपाल में इंडिया टीम के कैंप में है. वह 25 मई को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम के साथ जापान के लिए रवाना होगी.

गांव के मैदान पर खेलती थी हॉकी :

नीलम साधारण किसान परिवार से आती हैं. नीलम के पिता मसकलन तोपनो किसान हैं. जबकि मां अरसेलयानी तोपनो गृहणी है. माता-पिता बताते हैं कि नीलम का हॉकी के प्रति जुनून बचपन से ही है. बचपन में वह गांव के ही मैदान में पर हॉकी खेलती थी. नीलम बताती है कि गांव में उसे उयूर गांव के हेलन किरण सर हॉकी सिखाते थे. उन्ही के मार्गदर्शन में हॉकी सीखी. वर्तमान में बरियातू हॉकी सेंटर में रह कर हॉकी खेलती है. बेटी के चयन पर उसके माता-पिता खुश हैं.

नीलम की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है. परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है. नीलम ने प्रभात खबर से बात करते हुए बताया कि आगे और भी मेहनत करेंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रयास करेंगी.

जिले से तीन लड़कियों का हुआ है चयन :

अंडर 18 महिला एशिया कप के लिए खूंटी जिले से नीलम तोपनो सहित तीन लड़कियों का चयन इंडिया टीम में किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार नीलम के अलावा हुटार गांव की सुगन सांगा तथा माहिल गांव की श्रुति कुमारी का चयन भी इंडिया टीम में हुआ है. सुगन बरियातू हॉकी सेंटर तथा श्रुति एकलव्य मोरहाबादी में हॉकी सिख रही है.

:::: नीलम सहित खूंटी की तीन लड़कियों का चयन अंडर 18 महिला एशिया कप के लिये इंडिया टीम में किया गया है

प्रतियोगिता जापान में 29 मई से छह जून तक आयोजित होगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >