खूंटी के सोयको में पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या

बुद्धदेव मुंडा उर्फ बुधु मुंडा की अज्ञात अपराधकार्मियों ने भोथड़े हथियार से मार कर हत्या कर दी.

खूंटी. सोयको थाना क्षेत्र के बलंगा, बारेडीह निवासी बुद्धदेव मुंडा उर्फ बुधु मुंडा की अज्ञात अपराधकार्मियों ने भोथड़े हथियार से मार कर हत्या कर दी. उसका शव सोमवार को उसके गांव से चार किलोमीटर दूर नदी में स्थित चट्टान के पास से पुलिस ने बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार से लापता था. लापता होने के बाद पुलिस तथा परिजन लगातार उसकी खोज में लगे थे. इसी बीच रविवार को नदी में शव होने की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद सोयको पुलिस वहां पहुंच कर शव को बरामद किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार बुद्धदेव मुंडा दबंग प्रवृति का व्यक्ति था. वह पूर्व में जेल भी जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >