डीएवी स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया

महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

तोरपा. महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों ने नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम एवं महत्व को दर्शाया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने अपने संबोधन में माताओं की निस्वार्थ प्रेम के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन संध्या तोपनो एवं अनु कुमारी ने किया. मौके पर उप प्राचार्या उषा हंस ओझा, डेविड तोपनो, अनंत कुमार नंद, मुनमुन कुमारी, ममता कंडुलना आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >