MMDR संशोधन पर कांग्रेस का विरोध तेज, 26 सितंबर को लोक भवन घेराव; खूंटी से भी होगी बड़ी भागीदारी

MMDR संशोधन के खिलाफ कांग्रेस 26 सितंबर को लोक भवन का घेराव करेगी. झारखंड के खनिज हितों पर असर की आशंका को लेकर पार्टी ने विरोध तेज कर दिया है.

खूंटी. केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम के विरोध में कांग्रेस 26 सितंबर को लोक भवन का घेराव करेगी. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुनील उरांव और सुनील सिंह ने मंगलवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में खूंटी से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे.

प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि संशोधन से झारखंड के खनिज संसाधनों और राजस्व हितों पर असर पड़ने की आशंका है. कांग्रेस कानून को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी. वहीं, प्रवक्ता सुनील उरांव ने राम मंदिर से जुड़े चंदे के मामले की जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए सर्वदलीय कमेटी गठित की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चंपत राय को बचाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस इन मुद्दों को भी 26 सितंबर के कार्यक्रम में उठाएगी.

योगेंद्र साव के बयान पर मांगा जवाब

मुख्यमंत्री के संबंध में योगेंद्र साव के बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर सुनील सिंह और सुनील उरांव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद प्रदेश कमेटी अपने स्तर पर आगे का निर्णय लेगी. प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >