नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मारंगहादा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है

खूंटी.

मारंगहादा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 29 मई की है. पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में मारंगहादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने आरोपी रामदेव लोहरा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है. उसने अपने घर में पीड़िता के साथ गलत हरकत की. मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार करने में मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, रमजानुल हक, कृष्णकांत मेहता और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >