तमाड़. झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को सपरिवार तमाड़ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध सोलहभुजी मां दिऊड़ी मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की. इस अवसर पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी उनके साथ मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की.
दिऊड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद व विधायक विकास मुंडा
पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को तमाड़ पहुंचे
