टूटा पुल निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन

पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ को आवेदन सौंपा.

तमाड़. विधानसभा जेएलकेएम के रांची जिला उपाध्यक्ष शंकर महतो के नेतृत्व में चालाडीह केनल स्थित टूटे हुए पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ को आवेदन सौंपा. आवेदन के माध्यम से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की गयी. ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके. मौके पर शंकर महतो ने कहा कि पुल टूट जाने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो लोगों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं. इस दौरान काशीनाथ महतो, बिमल, ललित, परीक्षित, महाबीर, हरेकृष्ण महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >