होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक

होली और रमजान को लेकर बुधवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी.

खूंटी. होली और रमजान को लेकर बुधवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में शहर के सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया. इस अवसर पर एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया में नहीं डालें. संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. रमजान के दौरान इफ्तार और नमाज के समय विशेष सहयोग और आपसी सम्मान बनाये रखने की अपील की. उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा और समुचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. वहीं होलिका दहन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी ली. थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जबरन किसी पर रंग नहीं डालें. रंगों से असुविधा होने पर उनकी भावनाओं का सम्मान करें. सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि होली और रमजान प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मनायें. इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज, विद्युत सहायक अभियंता शैलेश कश्यप, अनूप साहू, ज्योतिष भगत, राजकुमार गुप्ता, बालमुकुंद कश्यप, आनंद कुमार, शमशाद अंसारी, जावेद अंसारी, मुकेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, मनोज कुमार, जावेद अंसारी, मो खालिद, राजेश्वर गुप्ता, मोहम्मद मेराज, जय भला, फागु मुंडा, दिलीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >