कोइल कारो जनसंगठन की शीर्ष कमिटी की बैठक

कमिटी की बैठक मंगलवार को तपकारा स्थित शहीद भवन में उपाध्यक्ष जोन जुरसेन गुड़िया की अध्यक्षता में हुई.

तोरपा. कोइल कारो जनसंगठन की शीर्ष कमिटी की बैठक मंगलवार को तपकारा स्थित शहीद भवन में उपाध्यक्ष जोन जुरसेन गुड़िया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पांच जुलाई को प्रत्येक वर्ष होनेवाले विजय संकल्प दिवस, पारम्परिक ग्राम स्वशासन के प्रतिकूल पेसा नियमावली तथा जेटेट परीक्षा नियामवली के भाषा सूची में मुंडारी भाषा को खूंटी एवं गुमला जिला में शामिल नहीं करने आदि विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सरकारी गजट अधिसूचना के माध्यम से महाविनाशकारी कोइल कारो जल विद्युत परियोजना को रद्द करने की मांग भी की गयी. बैठक में झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा, मसीहदास गुड़िया, रेजन गुड़िया, जीवन हेमरोम, निकोलस कन्डुलना, दिलबर गुड़िया, करण सिंह कन्डुलना, एरियल कन्डुलना, जकारियस गुड़िया, मदन सिंह, दुलार कन्डुलना, झिरगा कन्डुलना, हलन गुड़िया, जूनूल गुड़िया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >