तमाड़ में एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ में एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

तमाड़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ में एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी द्वारा डीईसी एवं एलबेंडाजोल दवा खाकर की गयी. एमडीए कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जायेगा. 10 फरवरी को तमाड़ प्रखंड अंतर्गत सभी 175 बूथों में दवा दी जायेगी. 11 फरवरी से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को दवा खिलायेंगे. मौके पर उप प्रमुख शकुंतला देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सावित्री कुजूर, डॉ सुषमा खलखो, डॉ सुशीला सुंडी, डॉ निखत परवीन, डॉ जफर इकबाल, गायत्री कुमारी, विश्वनाथ तिवारी, हरेंद्र कटियार, एएम ललित स्वांसी सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >