सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

जिले में शनिवार को सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रखा.

खूंटी/कर्रा. जिले में शनिवार को सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रखा. इस अवसर पर अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की. वट सावित्री की पूजा को लेकर पूरे दिन शहर में चहल-पहल रही. वहीं महिलाओं में उत्साह नजर आया. खूंटी के साथ-साथ जिले के सभी हिस्सों में वट सावित्री की पूजा की गयी.कर्रा प्रखंड के लोधमा, जरियागढ़, बिकुवादाग, जोजोदाग, चांपी, छाता, तिलमी, मास्को, गोविंदपुर सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री पूजा की. इस दौरान सुबह से ही सुहागिन सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >