जिले में 6700 एकड़ में हुई आम बागवानी

जिले के सभी प्रखंडों में मनरेगा के तहत किसानों को बागवानी योजना से जोड़कर फलदार खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है.

भूषण कांसी/खूंटी.

जिले के सभी प्रखंडों में मनरेगा के तहत किसानों को बागवानी योजना से जोड़कर फलदार खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके तहत हजारों किसानों के खेतों में आम के पौधे लगाये गये हैं. कई जगहों पर पौधे अब बड़े होकर मंजर देने लगे हैं. इससे आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है. इसके तहत तोरपा प्रखंड में 16 पंचायतों के लगभग 6700 एकड़ क्षेत्र में कुल 10 हजार 700 किसानों ने आम बागवानी की है. वहीं रनिया प्रखंड के सात पंचायतों में 440 एकड़ भूमि में करीब 700 किसानों को आम बागवानी से जोड़ा गया है. मुरहू प्रखंड के 16 पंचायतों में लगभग 1700 एकड़ क्षेत्र में 2100 किसानों को बागवानी योजना का लाभ मिला है. कर्रा प्रखंड में भी बड़ी संख्या में किसानों को योजना से जोड़ा गया है. जहां लगभग 28 एकड़ क्षेत्र में करीब 3800 किसानों को आम बागवानी उपलब्ध करायी गयी है. अड़की प्रखंड के 16 पंचायतों में करीब 300 एकड़ भूमि पर 340 किसान आम बागवानी से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं खूंटी प्रखंड के 12 पंचायतों में लगभग 400 एकड़ भूमि पर 400 किसानों ने आम की बागवानी लगाई है. जिला परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा) रजनी कांत ने किसानों से बागवानी को बढ़ावा देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत फलदार पौधों की बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम है. किसान अपने खेतों में आम समेत अन्य फलदार पौधे लगाकर भविष्य में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. इससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा.

आम के पेड़ में लगे हैं मंजर :

जिले में इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद की जा रही है. बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही आम के पेड़ों में मंजर आने लगे हैं. जिससे किसानों में खुशी का माहौल है. किसानों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर इस बार आम की फसल बेहतर होगी और बाजार में अच्छी कीमत मिलने से उन्हें लाभ मिलने की संभावना है.

मनरेगा से किसानों को मिल रहा है लाभB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >