मुरहू में मंडा पूजा शुरू, 29 को नगर भ्रमण

मुरहू में मंडा पूजा की विधिवत शुरुआत मंगलवार को हो गयी.

खूंटी. मुरहू में मंडा पूजा की विधिवत शुरुआत मंगलवार को हो गयी. मंडा पूजा के पहले दिन मंगलवार को भगतियों ने प्रवेश किया. इसके बाद गुरुवार को उत्तरी लोटन सेवा और 29 मई को नगर भ्रमण किया जायेगा. 30 मई को रात में धुवासी अनुष्ठान संपन्न होगा. वहीं 31 मई को शाम में पूजा-अर्चना और रात में छउ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. एक जून सोमवार की सुबह फुलखुंदी और दोपहर में झूलन तथा मेला का आयोजन किया जायेगा. मंडा पूजा संपन्न कराने में मुरहू मंडा पूजा समिति महादेव मंडा के सभी सदस्य जुटे हुये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >