शांति-व्यवस्था बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी

स्थानीय नगर भवन में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी.

खूंटी. जिले में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर मंगलवार को स्थानीय नगर भवन में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे. प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और सक्रियता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. सभी इस संदेश को फैलाये कि पर्व अच्छे से मनाया जाये. किसी प्रकार की सूचना हो तो प्रशासन को जानकारी दें. प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है. उन्होंने नगर पंचायत को आवश्यकता के अनुसार टैंकर और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं कुर्बानी के बाद बचे अपशिष्ट का सही से प्रबंधन करने के लिए कहा. विद्युत विभाग को त्योहार के दौरान नियमित विद्युतापूर्ति करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त मो जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग ने लोगों से उनके क्षेत्र की स्थिति और पर्व के दौरान संभावित आवश्यकताओं की जानकारी ली. वहीं सभी को पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने में मदद करने की अपील की. उपायुक्त ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. वहीं उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली अफवाह पर भी सतर्कता से निगरानी रखने के लिए कहा. कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलानेवालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, एसडीओ दीपेश कुमारी, एएसपी, एसडीपीओ सहित अन्य उपस्थित थे.

बकरीद को लेकर जिलास्तरीय शांति-समिति की बैठक में बोले उपायुक्त

कुर्बानी के बाद बचे अपशिष्ट का सही से प्रबंधन

त्योहार के दौरान नियमित जिला में विद्युतापूर्ति करने का निर्देश

पंचायतों में टैंकर और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देशB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >