घर-घर डिलीवर होगा रसोई गैस सिलिंडर

खूंटी में रविवार से डोर-टू-डोर घरेलू गैस सिलिंडर दिया जायेगा.

खूंटी. खूंटी में रविवार से डोर-टू-डोर घरेलू गैस सिलिंडर दिया जायेगा. बिरसा इंडेन गैस एजेंसी की रूकमिला सारू ने बताया कि अब गोदाम में गैस सिलिंडर नहीं दिया जायेगा. लोगों को पूर्व की भांति डोर-टू-डोर जाकर सिलिंडर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिनका सिलिंडर बुक किया गया और डीएसी नंबर हो उन्हीं को सिलिंडर दिया जायेगा. उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. ज्ञात हो कि बिरसा इंडेन गैस एजेंसी के बाहर पिछले कुछ दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता परेशान थे. कई लोग गोदाम के बाहर रात में जाग कर गैस सिलिंडर मिलने की आस लगाये रहते थे. वहीं कई लोग मच्छरदानी लगाकर वहीं सो जा रहे थे. गैस सिलिंडर वितरित करने के लिए एसडीओ दीपेश कुमारी सहित पुलिस बल को मौके पर आना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >