अब 45 दिन का इंतजार खत्म, ग्रामीण उपभोक्ता 25 दिन में बुक करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर

पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के बाद अब ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिनों के अंतराल पर एलपीजी रिफिल की बुकिंग करा सकेंगे. जानें पूरी जानकारी.

खूंटी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नये आदेश के बाद ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिनों के अंतराल पर एलपीजी रिफिल की बुकिंग करा सकेंगे.

पहले यह सुविधा केवल शहरी उपभोक्ताओं के लिए थी. फैसले से खूंटी जिले के ग्रामीण उपभोक्ताओं ने राहत की उम्मीद जतायी है. खूंटी की प्रियम इंडेन गैस एजेंसी तथा मुरहू और खूंटी के ग्रामीण क्षेत्रों में जय नारायण भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा.

फरवरी 2026 में मध्य-पूर्व की परिस्थितियों के बाद एलपीजी की मांग नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का इंटर-रिफिल अंतराल निर्धारित किया गया था.

अब एलपीजी आपूर्ति में सुधार और रिफिल बैकलॉग कम होने के बाद मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी अंतराल घटाकर 25 दिन कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >