गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार

घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से जिले के उपभोक्ता परेशान हैं.

प्रतिनिधि, खूंटी.

घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से जिले के उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ता प्रतिदिन गैस सिलेंडर लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं. गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम के चक्कर काट रहे हैं. जिले में सबसे अधिक उपभोक्ता इंडियन गैस के हैं. इसके कारण उनके उपभोक्ता अधिक परेशान हैं. इंडियन गैस की आपूर्ति भी बेहद कम हो रही है. बिरसा इंडेन गैस एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि इस महीने में अब तक प्लांट से सिर्फ दो ही बार गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गयी है. जिसके कारण ज्यादातर उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए परेशान हैं. शुक्रवार को एक ट्रक में घरेलू गैस सिलेंडर आया. ट्रक में जितने सिलेंडर थे, उससे अधिक उपभोक्ता उसे लेने पहुंच गये. सभी सुबह से कतारबद्ध होकर सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करते रहे. अनिगड़ा स्थित गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गयी. गैस सिलेंडर वितरण शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रही. कई बार पुलिस के साथ लोगों की बकझक भी हुआ.

नहीं हो पा रही है बुकिंग

एक ओर उपभोक्ता गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सिर्फ उन्हीं को सिलेंडर दिया जा रहा है, जिनका पहले से बुकिंग है. अब हालात यह है कि कंपनी के नंबर में कॉल ही नहीं लग रहा है. जिसके कारण बुकिंग भी नहीं हो पा रही है. जिनका बुकिंग हुआ भी है तो उनके मोबाइल में मैसेज नहीं आ रहा है. इससे भी उपभोक्ता खासे परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >