ट्रैक्टर वितरण योजना के लाभुकों की सूची पर की चर्चा

समाहरणालय कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना को लेकर बैठक की.

प्रतिनिधि, खूंटी

समाहरणालय कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना को लेकर बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने योजना के लिए प्राप्त लाभुकों की सूची पर चर्चा कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. योजना के तहत कुल 30 लाभुकों का चयन किया गया. उन्हें सब्सिडी पर ट्रैक्टर सहित अन्य खेती के उपकरण दिये जायेंगे. उपायुक्त ने बैंकों को चयनित लाभुकों को ऋण देने में सहयोग करने के लिए कहा है. मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

नीट परीक्षा को लेकर बैठक :

जिले में पहली बार चार मई को नीट की परीक्षा आयोजित होगी. जिले में परीक्षा को लेकर सुचारू व्यवस्था करने के को लेकर मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र ने समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 140 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल और केंद्रीय विद्यालय खूंटी को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीआईओ समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >