तोरपा में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर तोरपा में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया.

तोरपा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी द्वारा रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर तोरपा में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को डालसा के कार्यों तथा विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गयी. शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालासा, खूंटी के अध्यक्ष रसीकेश कुमार तथा डीसी आर रॉनिटा ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर डालसा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय और समाहरणालय की दूरी कम हो गयी है. न्यायपालिका और कार्यपालिका मिलकर लोगों को न्याय व अधिकार दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोड़ पर खड़े लोगों तक पहुंचने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. उपायुक्त आर रॉनिता ने कहा कि ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है. जानकारी के अभाव में कई लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते. उन्होंने कहा कि विधिक सहायता शिविरों में आवेदन देकर लोग लाभ ले सकते हैं, आवेदन का समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा. शिविर का उद्देश्य लोगों को कानूनी सहायता देने के साथ साथ योजनाओं का लाभ दिलाना भी है. कार्यक्रम में चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल राजीव कमल ने बताया कि कोई भी महिला या व्यक्ति जो मानसिक उत्पीड़न, आपदा अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार है, वह डालसा में आवेदन देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है. जेल में बंद ऐसे कैदी जो निजी अधिवक्ता रखने में असमर्थ हैं, उन्हें भी डालसा द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है.

इस अवसर पर उन्होंने तृप्ति एवं वात्सल्य योजना की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि 15100 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, खूंटी कोर्ट की पैनल अधिवक्ता कविता कुमारी, सुनीता गोप, बीडीओ नवीन चंद्र झा, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन बीपीओ नरेंद्र कुमार ने किया. शिविर में लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के 207 लाभुकों के बीच कुल 1.27 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

लाभुकों के बीच 1.27 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया

न्यायपालिका और कार्यपालिका मिलकर आम लोगों को न्याय व अधिकार दिलायेंगे: रसीकेश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >