जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उप कारागार, खूंटी में जेल अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खूंटी द्वारा उप कारागार, खूंटी में जेल अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा जेल अदालत के महत्व के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक प्रतिनिधित्व के अधिकार सहित न्याय तक सुलभ पहुंच के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गयी. जेल अदालत को न्याय प्राप्ति के प्रभावी मंच के रूप में विस्तार से समझाया गया, ताकि बंदी अपने मामलों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया से परिचित हो सकें. इस दौरान सदर अस्पताल, खूंटी के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाकर बंदियों की रक्तचाप, रक्त शर्करा सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गयी. कार्यक्रम में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी अमित आकाश सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुजूर, कमलेश बेहरा सचिव, डीएलएसए, विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता, एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >