जलमीनार का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ भागा संवेदक, ग्रामीणों में आक्रोश

पिछले पांच साल से बन रही जलमीनार का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है.

बुंडू. बुंडू प्रखंड क्षेत्र के ताऊ दलकीडीह और डामारी में पेयजल एवं स्वच्छता योजना 2021-22 पिछले पांच साल से बन रही जलमीनार का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है. यह जलमीनार लाखों रुपये की लागत बनी है. परंतु संवेदक की मनमानी से अधूरी है. ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक द्वारा जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन बीच में ही काम बंद कर दिया गया. जिससे गांव में पेयजल की समस्या और गंभीर हो गयी है. जलमीनार बन जाने से गांव के सैकड़ों लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद थी. लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य बंद रहने के कारण ग्रामीण रोष है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचना दी गयी, लेकिन अब तक काम दोबारा शुरू नहीं किया गया है. गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही गांव में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है. गांव में चापाकल, कुएं का जलस्तर नीचे चला गया है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द जलमीनार का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है. जिसे गांव के लोगों को नियमित रूप से पानी मिले. इस विषय पर संबंधित पीएचडी विभाग अधिकारी आशीष आनंद ने पूछने पर बताया कि जल्द ही अधूरी जलमीनार का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जायेगा.

पिछले पांच साल से लोग जलमीनार से पानी मिलने का बाट जोह रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >