कर्रा. कर्रा प्रखंड के बुढ़का गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया. शनिवार को एक पक्ष जमीन जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे. इसके बाद दूसरे पक्ष भी एकत्रित हो गये. जिसके बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा. मौके पर पहुंची एसडीओ दीपेश कुमारी, अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना सहित पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत किया और शांति बनाये रखने का अपील किया. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों के बीच टकराव होने से बच गया.
कर्रा के बुढ़का में भूमि विवाद को लेकर तनाव
झारखंड के कर्रा प्रखंड के बुढ़का गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और टकराव को टाला।

कर्रा के बुढ़का में भूमि विवाद को लेकर तनाव