अफीम तस्करी मामले में लखी राम प्रधान को 12 साल की कठोर कारावास

खूंटी के एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने अफीम तस्करी के दोषी लखी राम प्रधान को 12 साल की कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

खूंटी: सायको थाना क्षेत्र के एनडीपीएस मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी लखी राम प्रधान को 12 साल की कठोर कारावास की सजा सुनायी है. एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश रसिकेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माना नहीं देने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी.

लखी राम प्रधान के खिलाफ 29 जुलाई को अदालत ने दोष सिद्ध किया था, जिसके बाद गुरुवार को सजा सुनायी गयी. मामले के अनुसार, तीन मार्च 2019 को पुलिस ने रूईटोला और बाड़ीडीह के बीच सड़क से लखी राम प्रधान सहित पांच लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस ने लखी राम प्रधान के पास से 1.250 किलोग्राम अफीम बरामद की थी.

मामले में अन्य आरोपियों दिनायल मुंडू के पास से 5.50 किलोग्राम, मोटाई मुंडू के पास से 5.250 किलोग्राम, कुंवर मुंडू के पास से 4.200 किलोग्राम और कृष्ण मुंडू के पास से 4.200 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया था. चार अन्य आरोपियों को वर्ष 2022 में ही अदालत से सजा मिल चुकी है.

जानकारी के अनुसार, लखी राम प्रधान दो दिसंबर 2019 को जमानत पर जेल से बाहर आया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था. पुलिस ने उसे 24 जून 2026 को दोबारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. इसके बाद मामले की सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने उसे दोषी पाते हुए सजा सुनायी. मामले में लोक अभियोजक वेद प्रकाश ने अभियोजन पक्ष रखा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >