खूंटी पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.

खूंटी. ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. इसी क्रम में बुधवार को कचहरी मैदान में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के माध्यम से संभावित आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण, दंगा निरोधक कार्रवाई तथा त्वरित प्रतिक्रिया की रणनीति का अभ्यास किया गया. मॉक ड्रिल में पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने त्योहार के दौरान विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसपी मनीष टोप्पो ने जवानों को सतर्कता, संयम और समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिया. मौके पर एसडीपीओ वरुण रजक, मुख्यालय डीएसपी अखिल कुजूर, बीडीओ ज्योति कुमारी तथा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

फ्लैग मार्च किया गया :

पर्व को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गयी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >