Khunti News: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मची चीख-पुकार

Khunti News: बघिया आरसी टोली में नहाने गये दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. कल रविवार को दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे. शाम होने के बाद भी जब बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पड़ोसियों के घरों में खोजबीन खोजबीन शुरू की. लेकिन, रात तक बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिली.

Khunti News | रनिया, चंदन: खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना कल रविवार की शाम करीब 5 बजे की बटाई जा रही है. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशीष केरकेट्टा और 9 वर्षीय बिल्फ्रेड मड़की के रूप में हुई है.

रात तक नहीं मिली बच्चों की कोई जानकारी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे. शाम होने के बाद भी जब बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पड़ोसियों के घरों में खोजबीन खोजबीन शुरू की. लेकिन, रात तक बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिली.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सुबह तालाब में तैरता मिला शव

आज सोमवार की सुबह तालाब किनारे शौच करने गए गांव के एक व्यक्ति ने तालाब में बच्चों का शव देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला. घटना की जानकारी पाकर रनिया थाना पुलिस बघिया गांव पहुंची और दोनों किशोर के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल खुंटी भेज दिया है. इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

सावधान ! रांची में साइबर अपराधियों का गिरोह एक्टिव, एटीएम फ्रॉड के जरिये लोगों को बना रहा शिकार

वज्रपात का येलो अलर्ट! अगले 3 घंटे में रांची समेत कई जिलों में होने वाली है भारी बारिश

Ranchi News: हुई पैसों की बारिश! खोले गए पहाड़ी मंदिर के दानपात्र, आज से श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा मंदिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >